| Sign In Account

Authors

Kadam Singh Rathi
Book Published (1)

कदम सिंह राठी
जन्म तिथि 17-07-1963
पिता का नाम स्वर्गीय बलबीर सिंह राठी।
शिक्षा एम. ए., बी. ऐड.
व्यवसाय सेवा निवृत मुख्य अध्यापक।
सम्मान संख्या गिने चुने।
प्रकाशित पुस्तकें दो साँझा संकलन।
पूरा पता कदम सिंह राठी
नजदीक चौधरी सुपर स्टोर,
नई सब्जी मंडी, भारत नगर, हिसार (हरियाणा )
मोबाइल नम्बर 9466550815

View Profile

Kailash Meshram
Book Published (1)

भूल कर नैतिक नियम, आधुनिक हम हो गये है। मान्यताएँ पूर्वजों की, जलकर चितायें हो गई। मन का उद्देलन, प्रकृति का सानिध्य, प्रेम का प्रस्फुटन और परिस्थितिजन्य प्रसंग नयी रचनात्मकता का आविर्भाव करता है। भिन्न भिन्न मनोदशाएँ भिन्न भिन्न कृतित्व को सृजित करती है। प्रस्तुत काव्य गुच्छ ऐसे ही अनेक मनोभावों का चित्रण एवं प्रस्तुतीकरण है, जिसमें प्रेम, सुख, दु:ख, संयोग, वियोग के साथ साथ अन्य मनोस्थितियों का प्रयोग है। काव्य की भाषा और शैली सहज, सरल और शीघ्र समझनीय है जो आम पाठक को आसानी से ग्राह्य है। भारत के हृदय स्थल मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के खापा गाँव में 22 फरवरी 1973 को जन्मे एवं कटंगी शहर में पले-बढ़े, स्नातक, पेशे से बैंक अधिकारी (वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक में सहायक महा प्रबंधक) कैलाश मेश्राम किशोरावस्था से ही हिन्दी साहित्य एवं संगीत के प्रति अनुराग एवं रुचि रखते है। लेखन विशेषकर काव्य जिसमें कम शब्दों में कथनीय बात पूरी कह दी जाती है, पसंदीदा विधा है। समय समय पर विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित, सोशल मीडिया एवं काव्य मंचों पर परिलक्षित कैलाश मेश्राम सतत रचनाशील है। त्यागकर ये वहशीपन, सभ्य कर तू आचरण। धर वसुधा कुटुंबकम‌्, जो है भारती संदेश में।

View Profile

Kamlesh Goyat
Book Published (22)

कमलेश गोयत
जन्म स्थान : भैणी सुरजन, महम (रोहतक)
जन्म तिथि : 01-12-1978
माता का नाम : श्रीमती किताबो सिवाच
पिता का नाम : श्री महासिंह सिवाच
निवास स्थान : गुरुद्वारा कालोनी, जींद
शिक्षा : D.Ed., M.A. B.Ed.
प्रकाशित पुस्तकें : आठ उपन्यास, दो काव्य संग्रह, एक कहानी संग्रह,
एक हरियाणवी गजल संग्रह, एक हरियाणवी कव्वाली संग्रह,
दो हरियाणवी साँग संग्रह, एक हरियाणवी प्रहसन संग्रह, एक हरियाणवी रागनी संग्रह, एक समीक्षा ग्रंथ।
प्रकाशनाधीन : एक हरियाणवी रागनी संग्रह
सम्पर्क नंबर : 8607065396

View Profile

Kapil Kumar Bhatt
Book Published (1)

लेखक के बारे में कपिल कुमार भट्ट एक प्रेरणादायक शिक्षक, यूट्यूब एजुकेटर और मार्गदर्शक हैं, जो जटिल विषयों को बेहद सरल और प्रभावी तरीके से समझाने के लिए जाने जाते हैं। इनका मानना है कि सही दिशा और अनुशासन के साथ कोई भी व्यक्ति अपनी सीमाओं को पार कर सकता है। अपने अनुभव और मार्गदर्शन से इन्होंने हजारों विद्यार्थियों और युवाओं को अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

View Profile

Kaushlendr Prtap Singh Kaushl
Book Published (1)

कौशलेन्द्र प्रताप सिंह जन्म : 5 नवम्बर सन 1984 ग्राम घटमापुर संडीला हरदोई उत्तर प्रदेश अन्य नाम : कौशल, राजू (शुरूआती साहित्यिक नाम) माता-पिता : पिता का नाम मुन्नीलाल सिंह था, जो एक बहुत ही ईमानदार एवं कर्मठ लेखाकार थे ’ उनकी माँ का नाम रामपती देवी था जो स्वभाव से बहुत ही विनम्र एवं मृदुभाषी महिला थी। इनके पिता जी ने सरकारी विभाग में कार्यरत होने के कारण लखनऊ में ही अपना निवास बनाया जिससे वे सामाजिक उत्तदायित्वों का भलीभांति निर्वहन कर सकें ’ शिक्षा कैरियर : स्नातक करने के बाद, उन्होंने एक शिक्षक और स्कूल प्रशासक के रूप में एक लंबा करियर शुरू किया। वर्तमान में आर. पी. डी. मेमोरियल जू. हाई स्कूल, सुन्दर नगर न्यू हैदरगंज लखनऊ को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है ’ विवाह: 2010 में, उन्होंने वंदना सिंह से शादी की। साहित्यिक योगदान कौशलेन्द्र प्रताप सिंह ने यथार्थवादी साहित्य का सृजन किया, जिसने गरीबी, किसानों और मजदूरों के जीवन, और सामाजिक अन्याय जैसे विषयों को उजागर किया ’ रुचियाँ समाज सेवा, संगीत, अध्ययन, अध्यापन, खेल

View Profile

Krishanlata Yadav
Book Published (1)

कृष्णलता यादव जन्म स्थान गांव - भाकली, जिला - रेवाड़ी, हरियाणा शिक्षा एम. ए. (हिन्दी), बी. एड. प्रकाशन 23 पुस्तकें प्रकाशित - 5 लघुकथा संग्रह, 7 बाल साहित्य, 1 दोहा संग्रह, 1 व्यंग्य संग्रह, 2 समीक्षात्मक पुस्तक, 3 लघुकविता संग्रह, 1 हाइकु संग्रह, 1 गीत-नवगीत संग्रह, 1 निबन्ध संग्रह तथा 1 कहानी संग्रह विशेष 4 शोधार्थियों द्वारा लघुकथा संग्रहों पर लघुशोध 21 वर्षों से राष्ट्रीय समाचार पत्र दैनिक ट्रिब्यून के समीक्षक पैनल में शामिल मौलिक शिक्षा विभाग, हरियाणा की कक्षा 3 की सामाजिक अध्ययन तथा हिन्दी की कक्षा 1 की पुस्तकों में कविताएँ शामिल; कक्षा 3, 4 व 5 की पाठ्यपुस्तक निर्माण समिति में समीक्षक के रूप में सहभागिता मौलिक शिक्षा विभाग, हरियाणा की गृह विज्ञान की कक्षा 6, 7 व 8 की पाठ्यपुस्तक निर्माण समिति में समीक्षक के रूप में सहभागिता विद्यालय शिक्षा विभाग, हरियाणा की कक्षा 9 व 10 की नैतिक शिक्षा की पाठ्यपुस्तक निर्माण समिति में लेखिका के रूप में सहभागिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद्, हरियाणा, गुरुग्राम में कक्षा 7 के हिन्दी विषय के सेतु पाठ्यक्रम लेखन में सहभागिता लेखन विधाएँ लघुकथा, कहानी, दोहा, कविता, लोकगीत, बाल साहित्य, हाइकु, संस्मरण, फीचर, यात्रा वृत्तांत पुरस्कार/सम्मान लगभग 35 संस्थाओं द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत विद्या वाचस्पति (मानद) हरियाणा साहित्य अकादमी के वर्ष 2018 का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार (पशु एकता जिंदाबाद) सम्प्रति हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग से हिंदी प्राध्यापिका के रूप में सेवानिवृत्त (अब स्वतंत्र लेखन) सम्पर्क सूत्र 677, सेक्टर - 10ए, गुरुग्राम - 122001 चलभाष 9811642789 ई मेल krishanlatayadav@gmail.com

View Profile

Kumar Vikash
Book Published (1)

कुमार विकाश मूल नाम : विकाश कुमार पिता : श्री राजपाल यादव माता : श्रीमती राजलता देवी पत्नी का नाम : श्रीमती सुदेशना बहन और भाई : वंदना, विपिन और अमित जन्म: 10 फरवरी, 1992, गाँव ढाणी राधा जिला : रेवाड़ी (हरियाणा) शिक्षा: स्नातक (विज्ञान) स्नातकोत्तर (भौतिक विज्ञान एवम् गणित), बी.एड और एम.एड (MDU, रोहतक) कार्य : व्याख्याता एवम् अध्यापन (भौतिक विज्ञान) अतिरिक्त कार्य : लेखक, कवि, साहित्यकार, प्रेरक वक्ता। संस्थापक : तेज शिक्षण संस्थान, रेवाड़ी । विशेष रुचि : लेख, कविता, गीत, रागनी, मुक्तक, दोहे, कुंडलियां, लेखन, खेलकूद, शैक्षिक एवम् सामाजिक कार्य। शैक्षणिक जीवन- प्राथमिक शिक्षा राजकीय उच्च विद्यालय अहरोद से प्राप्त करने के बाद राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी से वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा ग्रहण की। उच्च शिक्षा के लिए रेवाड़ी स्थित अहीर कॉलेज में दाखिला लिया और अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की इसी दौरान सरकारी नौकरियों के कई अवसर मिले मगर शिक्षा एवं निजी व्यवसाय के बड़े सपनों को पूरा करने हेतु उन्हें त्यागपत्र थमाता गया । कॉलेज के समय से धीरे-धीरे अपने समाज व राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पित भाव से साहित्यिक गतिविधियों में खुलकर लोगों के सामने आना शुरू किया। जिला महेंद्रगढ़ इकाई से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का जब सदस्य चुना गया उस वक्त महज 13साल की उम्र थी। विशेष सम्मान- छात्र जीवन से गांव के राजकीय विद्यालय में शैक्षिक एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यान्वयन पर विद्यालय तथा ग्राम पंचायत द्वारा सम्मानित होने का गौरव मिलता रहा। राष्ट्रीय कवि संगम रेवाड़ी द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने पर सम्मान। SJK कॉलेज कलानौर, रोहतक द्वारा हरियाणवी काव्य पाठ कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर सम्मानित किया गया। बाबू बालमुकुंद गुप्त संस्था, रेवाड़ी द्वारा सम्मान-पत्र। विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओ द्वारा समय-समय पर रचनाओं का प्रकाशन और उनसे सम्मान मिलता रहा है। आदर्श समाज समिति इंडिया राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थान, झुंझुनूं (राजस्थान) द्वारा गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड -2023 से नवाजा जा चुका है। आजाद कलम द्वारा राजस्थान के दौसा में आयोजित हुए आजाद महोत्सव- 2025 में भाग लेने पर संस्था द्वारा आजाद साहित्य सारथी सम्मान प्रदान किया गया। स्थाई पता/ संपर्क : गांव- ढाणी राधा, डाकघर - अहरोद, पिन -123102, उप-तहसील - मनेठी (कुण्ड) जिला - रेवाड़ी (हरियाणा), चलभाष - 9466891765, ईमेल - tej.education@gmail.com

View Profile

Lakshmi Narayan Panchal
Book Published (1)

लक्ष्मीनारायण पांचाल जन्म — 10 नवम्बर सन् 1961, छावला, नई दिल्ली-110071 शिक्षा— स्नातकोत्तर- मास्टर आॅफ फाइर्न आर्टस, डिप्लोमा इन कमर्शियल आर्ट। एकल प्रदर्शनी — सी.आर.आर. आई.टी. दिल्ली, जवाहर कला केन्द्र जयपुर, जैसलमेर शहर, जवाहर नवोदय विद्यालय जैसलमेर, सोनीपत। सामूहिक प्रदर्शनी — रूस यू.एस.एस. आर (मास्को) व इंटरनेशनल सेन्टर नई दिल्ली। प्रदर्शनियों में सहभागिता — आॅल इंडिया फाईनआर्ट क्राफ्ट सोसाइटी दिल्ली, साहित्य कला मेला दिल्ली, जाफरपुर कलाँ दिल्ली, जवाहर कला केन्द्र जयपुर, ज.न.वि. हिसार, जामिया-मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली, संस्कार भारती गुरुग्राम (हरि.) संस्कार भारती कुरुक्षेत्र, बृंद्रा होटल (रेवाड़ी) शिविर : युवा महोत्सव दिल्ली, धौलपुर (राज.) बूंदी (राज.) कला संग्रह : साहित्य कला परिषद दिल्ली, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, सी.आर.आर.आई.टी. दिल्ली, संस्कार भारती गुरुग्राम हरियाणा, ज.न. वि. सीकर, जैसलमेर, करनाल, पानीपत, अजमेर, हिसार, दिल्ली, गाजियाबाद, बूँदी, रेवाडी। साज सज्जा: रविन्द्र मंच जयपुर 1997-98, नेशनल ऐथेलेटिक मीट करनाल 2006, नेशनल बालीबाल मीट पानीपत 2007, रीजनल बासकेट बाल मीट सोनीपत 2008, नेशनल चैस मीट दिल्ली 2010. सम्मान : साहित्य कला परिषद (युवा महोत्सव) आर्टिस्ट कैम्प दिल्ली से सम्मानित, श्री अंगिरा शोध संस्थान जीन्द (हरि.) द्वारा ‘साहित्य रत्न’ से सम्मानित, संस्कार भारती गोहाना द्वारा ‘कला गुरू’ सम्मान नवोदय विद्यालय समिति द्वारा ‘गुरु परम’ सम्मान संस्कार भारती गुरुग्राम द्वारा ‘कला साधक’ सम्मान। प्रांतीय विश्वकर्मा समागम लखनऊ द्वारा सम्मानित, ‘सुनो विभाकर’ के लिए समदर्शी प्रकाशन द्वारा सृजन सम्मान से सम्मानित। पुस्तकें प्रकाशित : सच आखिर सच है (काव्य संग्रह), आँगन-आँगन चाँदनी (संकलन), कलम के उद्गार (काव्य संग्रह), खिलती कलियाँ महकते फूल (काव्य संग्रह), रंग हैं मेरे रूप तुम्हारे (काव्य संग्रह) पल-पल धड़कन कहती हैं (काव्य संग्रह), सुकमा (दीर्घ-कथा), बहती अविरल धारा (कहानी संग्रह), अहसास (काव्य संकलन), दृष्टांत (दीर्घ कथा), विश्वकर्मा साहित्यकार : जीवनवृत्त एवं रचनाएँ (काव्य संकलन), सुनो विभाकर (काव्य संकलन), मासिक पत्रिका अंगिरापुत्र, त्रिवाहिनी, प्रजापति वाणी, सुरभि में लेख, रचनाएँ, समीक्षाएँ प्रकाशित, मैं फिर आऊँगा (आत्म कथा व यात्रा वृतांत) सम्प्रति : कला शिक्षक, जवाहर नवोदय विद्यालय (शिक्षा विभाग) मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार से सेवानिवृत्त । सम्पर्क : ‘कला कुंज’, म. न. 36 ए, गली नं. 02, सूर्या कुंज, झडोदा रोड़ (देव पब्लिक स्कूल के पीछे) नजफगढ़, नई दिल्ली - 110072 दूरभाष : 9992590249 ईमेल laxminarayanpanchal@gmail.com

View Profile

Lata Tejeshwer Renuka
Book Published (1)

श्रीमती लता तेजेश्वर ‘रेणुका’
हिन्दीत्तर भाषी हिंदी लेखिका
पिता : स्व. गोलती शाम्भू मूर्ती आचारी
माता : श्रीमती लक्ष्मीबाई आचारी
भाषा सृजन : हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, ओड़िआ 4 भाषाओं में सृजन
जन्म : 28.03
जन्मस्थान : परलाखेमुंडी, ओडिशा,
निवास : नवी मुंबई, शिक्षा- डिग्री,
विधाएँ : कविता, संस्मरण, लघूकथा, कहानी, उपन्यास, समीक्षा, आलेख
प्रकाशन : हिंदी में 3 उपन्यास, 4 काव्यसंग्रह, 1 क्षणिका संग्रह, 1 कहानी संग्रह, 1 अंग्रेजी काव्य-कहानी संग्रह लेखन व प्रकाशित। अंग्रेजी और हिंदी के 8 संकलनों में प्रकाशित, 3 किताबों का संपादन, पत्र-पत्रिकाओं,
अखबार, ब्लॉग व अंतर्जाल पोर्टल पर रचनाएँ प्रकाशित,
रेडियो - आकशवाणी, राजस्थान रेडियो, 35 पर कविताएँ प्रसारित,
सम्मान प्राप्त : 2 राष्ट्र स्तरीय सम्मान, रीडर्स चॉइस अवार्ड, नारी गौरत सम्मान, बहुभाषी
लेखिका सम्मान, साहित्य सेवी सम्मान सहित कुल 16 सम्मानों से सम्मनित।  राष्ट्रीय और विश्व स्तरीय सम्मेलन भूटान और मॉरीशस
के 11वी विश्व हिंदी साहित्य सम्मेलन में यात्राएँ
राष्ट्रीय अध्यक्षा : भारतीय भाषाओं के उत्थान में कार्यरत  ‘विविध भारतीय भाषा संस्कृति
संगम’ न्यू पनवेल का संस्थापिका और अध्यक्षा।

View Profile

MADHURI PRAVEEN
Book Published (4)

माधुरी ग्रामीण क्षेत्र से आती हैं। जीवन के सभी पहलुओं में से इन्होंने प्रेम तथा सत्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। इनके लिए प्रत्येक प्राणी से प्रेम रखना सुख की परिभाषा है तथा यथार्थ प्रेम पर सब कुछ न्यौछावर करने को वे जीवन मानती हैं। इनकी रचनाओं में भी यह प्रेम निरंतर झलकता है। माधुरी को कविता करने का शौक शिक्षा पूर्ण करने के प्रारंभिक वर्षों से रहा है। इससे पूर्व 'एक मुट्ठी दर्द' उनके द्वारा सृजित कविताओं का संकलन हैं। मनुष्य अपना पूरा जीवन, प्रेम के साथ नहीं , बल्कि प्रेम की छायाओं के साथ गुजार देता है और ये छायाएं, लालच, अपेक्षाएं, परिस्थितियों तथा घटनाक्रम के साथ मिलकर बनीं होती हैं।

View Profile

Mahant Dr. Sanjya Barve
Book Published (1)

डॉ. संजय सुक्रितदास बर्वे पता : गावंडे भवन के सामने, कोष्टीपुरा, सतिाबर्डी, नागपूर (महाराष्ट्र राज्य) 440012 संपर्क : 9921166938 प्रकाशित साहित्यकृति : 1. रंगपंचमी, 2. कबीरपुत्र कमाल, 3. कबीरांचा फगवा, 4. भजनाचा व्यवहार, 5. कबीर पदावली, 6. आदी श्री गुरू ग्रंथसाहेबातील कबीर, 7. कबीर दोहावली, 8. रजनीगंधा, 9. कबीर गाथा, 10. अंतर्मन, 11. कबीरांचा बसंत, 12. कबीर आणि पर्यावरण, 13. कबीर बीजक : एक दार्शनिक ग्रंथ, 14. भारतातील संतकवयित्री, 15. भारत की 101 कृष्णभक्त संतकवयित्री, 16. 1551 कबीरांची वैखरी. पुरस्कार व सम्मान :- इंटरनेशनल - महात्मा गांधी इंटरनेशनल अवार्ड, नोबल इंडिया इंटरनेशनल अवॉर्ड, आदर्श देशरत्न इंटरनेशनल अवॉर्ड, संत रविदास इंटरनेशनल अवॉर्ड, इंटरनेशनल आयकॉन अवार्ड। राष्ट्रीय - स्वामी विवेकानन्द पुरस्कार, वंदनीय राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज साहित्य पुरस्कार, भारत गौरव, समाज भूषण, संत एकनाथ महाराज समाज प्रबोधनकार पुरस्कार, जीरो माईल समाजरत्न पुरस्कार, फणीश्वरनाथ रेणू आंचलिक संस्कृति संरक्षण समाज सेवा सम्मान, प्रज्ञासुर्य नेशनल अवॉर्ड, गुरू गोविंदसिंह पुरस्कार, भारतीय भाषा रत्न, भाषा समन्वयक, समाज गौरव, शब्द कोविद, संत साईबाबा भक्तिगुरू पुरस्कार, डाू. महाराज कृष्ण सम्मान, लाईफ टाइम अचिव्हमेंट अवॉर्ड, प्राईड आॅफ इंडिया, अनेकता में एकता, राष्ट्र गौरव पुरस्कार आदी। राज्यस्तरीय - आदर्श महंत सम्मान, महाराष्ट्र ज्योती गौरव पुरस्कार, महाराष्ट्र दर्पण पुरस्कार, गुरू गौरव सम्मान, साहित्य भूषण पुरस्कार, विजया बोबडे उत्कृष्ट साहित्य पुरस्कार, छत्रपती संभा जी महाराज उत्कृष्ट साहित्य निर्मिती पुरस्कार, डॉ. के. टी. तांदले संकीर्ण पुरस्कार, समाज शिरोमणि पुरस्कार, कबीर भूषण सम्मान। अन्य - विद्यावाचस्पती, विद्या सागर, विदर्भ रत्न, नागपूर भूषण, पुस्तक आयडीयल पुरस्कार आदी ... विशेष उपक्रम - 2005 में नागपूर के कबीर मठ में हस्तकला, रेखाटन, ग्रंथसंपदा व छायाचित्र के कबीर प्रदर्शनी का अ.भा., अभिनव उपक्रम, इसके लिए सप्तनीक महाराष्ट्र बुक आॅफ रेकॉर्डस में नाम दर्ज। कबीर सेवा :- संत कबीर मंदीर, नागपूर से बचपन से कबीर धर्म कार्य सेवारत। कबीर मठ के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन व मठ का संचालन।कबीर संप्रदाय के चौका आरती के भंडारी के रूप में 25 वर्ष सेवाकार्य तथा कबीर विचार प्रचार व सर्वधर्म समभाव से भारत भर सेवाकार्य। कबीर मंदीर हमारी धरोहर है। इसे बचाना हमारा आद्य कर्तव्य है। का नारा देकर आंदोलन तथा नामशेष होते 200 वर्ष पुरातन कबीर मठ का सर्वस्व अर्पण करके जीर्णोद्धार व कबीर चेतना आंदोलन। कबीर मथ में कबीर जयंती महोत्सव, कबीर बीजक ग्रंथ पारायण, गोपाल काला, आनंद आरती, कबीर मठ के मठााधिपति पारखी महंत पद से विभूषित। विशेष उपलब्धी : 1200 कबीर वाणी मराठी भाषा में अनुवदित करके आॅन लाईन शेअर चैट यू ट्यूब के माध्यम से जागतिक स्तर पर मराठी कबीर वाणी प्रसारित। 1000 कबीर वाणी मराठी के नवकर्तिीमान की अग्रवाल बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज व सत्कार। 1200 मराठी कबीर वाणी के लिए महाराष्ट्र बुक आॅफ रेकॉर्डस में नाम दर्ज। 1200 दोहे व 351 कबीर वाणी के मराठी अनुवाद के लिए महाकवि सारस्वत सम्मान तथा इंटरनैशनल आयकॉन अवॉर्ड प्राप्त। 1551 कबीर वाणी के मराठी अनुवाद के लिए ब्राव्हो बुक आॅफ वर्ल्ड रेकॉर्डस में दर्ज। (वरिष्ठ साहत्यिकार/ महंत /चित्रकार/ व्यंग्यचित्रकार/ समाजसेवक /संत साहित्य के अभ्यासकर्ता/ अभियंता)

View Profile

Mahender Pal Singh
Book Published (1)

महेन्द्र पाल 
जन्म-तिथि : 2 जुलाई, 1947
पिता  : स्व. कालीचरण सिंह
माता  : स्व. दया देवी
पत्नी : श्रीमती सुन्दरी चौहान
शिक्षा : बी.ए. शिक्षा शास्त्री,
राष्ट्रीय संस्कृत संस्थानम्
(भारत शासन, समाज कल्याण मंत्रालय,दिल्ली)
संप्रति : संस्कृत अध्यापक (सेवा-निवृत्त)
          लाल बहादुर शास्त्री इन्टर कालिज,
बहादुरगढ़, हापुड़, उत्तर प्रदेश।
काव्य-विधाएँ : कविता, गीत, हास्य-व्यंग्य कविताएँ।
अन्य : कई पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन।
दो काव्य-संग्रह अप्रकाशित।
सम्पर्क-सूत्र : गाँव व पोस्ट-  जलालपुर
            तहसील-    स्याना
              जिला- बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश।
                      पिन-  245403
 

View Profile

Mahender Singh Prakhar
Book Published (1)

महेन्द्र प्रताप सिंहसाहित्यिक नाम : महेन्द्र सिंह प्रखरशिक्षा : बारहवीं, इलाहाबाद बोर्ड उत्तर प्रदेशकाम : प्राईवेट कंपनी में नौकरी, दूषित एवं उत्सर्जित जल शुद्धिकरण (मूल रूप से एक किसान)प्रकाशित साझा संकलन पुस्तक : महाप्रज्ञ, तपन मन की, पर्व एवं त्योहर, सबके रामप्रकाशित पुस्तक : प्यार तुमसे अगर नहीं होता, पूर्ण कहाँ हैं हमहमारा स्थायी पता : गाँव चक पोस्ट चौबीसी, हैदरगढ़, जिला बाराबंकी, लखनऊ उत्तर प्रदेश, पिन कोड - 225124

View Profile

Mahendra Pal
Book Published (1)

महेन्द्रपाल 
जन्म : 20 फरवरी 1963 खरौच,
नरैनी जिला बांदा (उ.प्र) में।
पिता का नाम : स्व.श्रीबोडा प्रसाद,
माताजी का नाम : स्व. श्रीमती सुरतिया देवी
शिक्षा : प्रारम्भिक शिक्षा गाँव में, छठी कक्षा अनाथालय में रहकर बांदा में, इसके बाद बारहवीं तक की शिक्षा नरैनी में, फिर प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र चिरगाव झाँसी में, एक वर्ष का फार्म मैकेनिक प्रशिक्षण का डिप्लोमा, उच्च शिक्षा अत्तर्रा महाविद्यालय से इसके बाद अध्यापन प्रशिक्षण एल. टी. इलाहाबाद से, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नेट और जे. आर. एफ. परीक्षा उत्तीर्ण किया। पी-एच.डी हेतु काशी विद्यापीठ वाराणसी में नामांकन और दो वर्ष तक कनिष्ठ अनुसंधान अध्येता के रूप में कार्य किया। पी-एच. डी. अपूर्ण रही।
सरकारी सेवा : केन्द्रीय विद्यालय में पीजीटी हिन्दी के रूप में प्रथम नियुक्ति। 7 जुलाई 1993 में चन्द्रपुरा (बोकारो) बिहार में योगदान, सम्प्रति यह स्थान झारखंड में है। इसके बाद मथुरा स्थानांतरण हुआ, फिर 2006 में प्राचार्य ग्रेड 2 के पद पर पदोन्नत होकर केन्द्रीय विद्यालय द्वारका (गुजरात) में योगदान। फिर गोधरा व जामनगर में स्थानांतरण। 2013 में प्राचार्य पद पर पदोन्नति हुई। 30 दिसम्बर 2013 में अरूणाचल प्रदेश में योगदान दिया। बलिया, मोकामाघाट (पटना) तुली (नागालैंड) आदि जगहों पर इसी पद पर स्थानांतरण। इसके बाद 2022 सितंबर में झाँसी स्थानांतरण हुआ और 28 फरवरी 2023 में यहीं से सेवानिवृत्ति।
सम्प्रति : लखनऊ में आवास। परिवार के साथ रहकर सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों में संलग्न।
प्रकाशित रचनाएँ : 1.  स्मृतियों के इन्द्रधनुष (संस्मरण)
2.  नये तराने, इश्कÞ के बहाने (प्रथम काव्य-संग्रह)
3.आपबीती (आत्मकथा का पहला भाग)
4.आपबीती (आत्मकथा का दूसरा भाग) प्रकाशनाधीन
5.ज्वलंत मुद्दे, सुलगते सवाल (दूसरा काव्य-संग्रह)
6.विभिन्न काव्य संग्रहों में कविताओं का प्रकाशन,
कहानी-लेख इत्यादि का प्रकाशन।
7केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा कविता के लिए पारितोषिक।
पारिवारिक सदस्य : पारस कुमार-पुत्र, सृष्टि पाल-पुत्री, पत्नी-आशा पाल
सम्पर्क : 545 नरपतखेडा,भगवन्तपुरा किशोरी विल्डर्स के पास पारा
लखनऊ (उ.प्र) मोबाइल-9454032600

View Profile

Mala
Book Published (1)

माला वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड। शैक्षणिक योग्यता मास्टर्स आॅफ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट साहित्यक उपलब्धियां साझा संकलन नवल काव्य रश्मियां, आॅनलाइन /आॅफलाइन काव्य पाठ में सम्मानित। अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच, बोकारो इकाई (सदस्या), अखिल भारतीय साहित्य परिषद,(सदस्या) पता- बोकारो स्टील सिटी,झारखंड

View Profile

Mala Dayal
Book Published (1)

कवयित्री का परिचय ‘फादर आॅफ फॉरेनसिक मेडिसिन इन बिहार’ की उपाधि से नावाजे गए ‘डॉ जी.बी. सहाय’ की पौत्री और ‘डॉ ब्रज बल्ल्भ सहाय’ की बड़ी पुत्री के रूप में जन्म लेकर कालांतर में ‘अमलेश्वर दयाल’ की संगनी बनी माला दयाल आज महानगर मुंबई में रहती हैं। जीवन का लम्बा समय विदेश में बीता पर भारतीयता का गुण बना रहा जिसका श्रेय संयुक्त परिवार में भरण-पोषण के कारण हो सकता है। इनका बचपन अपने दादा-दादी के साथ बीता। संयुक्त परिवार में पली बढ़ी बिटिया पारिवारिक मूल्यों को भली-भांति समझती और जीवन भर निभाती आई। पापा और दादाजी दोनों ही डॉक्टर थे पर आध्यात्मिक गुण से ओत-प्रोत। दादी और माँ भी सात्विक विचारधारा की थी। इनके घर से कोई भी निराश होकर नहीं जाता। खास कर अपने मातहत का ये बहुत ख्याल रखती। पर्व त्यौहार के अलावा भी काम करने वाली बाई यदि किसी दिन उपवास रखती तो उस दिन उसके लिए फलाहार बनाना ये नहीं भूलती। फलाहार बनाते समय ये कभी कोई भेद-भाव का विचार नहीं रखती। यही कारण है कि इनके मातहत इनसे बहुत प्यार करते हैं और मुम्बई जैसे महानगर में भी घर सेवक अनुचर से भरा रहता है। इनका यह प्यारा स्वभाव इनकी कविताओं में भी झलकता है। प्रार्थना प्यार, मनुहार, आध्यात्मिक भाव से ओत-प्रोत दो कहानियाँ और 24 कविताओं का संग्रह, जिसकी हर कविताएँ दिल को छूने वाली है और दोनों कहानियाँ भी दिल के बहुत करीब हैं। जिसे हर उम्र के लोग पढ़ कर आनंदित होंगे।

View Profile

Manjoo Singh
Book Published (1)

मंजू सिंह
पिता का नाम : श्री राजनारायण सिंह
माता का नाम :  श्रीमती  हेम कुमारी सिंह
पति : श्री बलवन्त सिंह
शिक्षा : एम. ए. (हिन्दी), इ.ए
जन्म तिथि :  03-01-1982
जन्म स्थान : धोवाँ, तिलौली कला ,सोनभद्र
अभिरुचि :  काव्य लेखन , चित्रकारी, देशाटन
सम्प्रति : सहायक  अध्यापक  प्रा॰वि॰ मझिगवाँ,
घोरावल, सोनभद्र, उ.प्र.
पूरा पता : ग्राम  शाहपुर- चौसा, पोस्ट  रायपुर-पोख्ता,
जिला मिजार्पुर, उ. प्र., पिन कोड 231001
दूरभाष : 7985115016 , 6392431553
 

View Profile

Manju Manav
Book Published (1)

मन्जु मानव 
शिक्षा और कार्यक्षेत्र एम-ए-बी-एड-
तीस वर्ष अध्यापन क्षेत्रको समर्पित
रचना धर्मिता दिल्ली में जन्मी-पली जानकी देवी विश्वविद्यालय से शिक्षित रेडियो, टी-वी- चैनल और गौरवीय मंचों से काव्य-पाठ और संचालन
प्रकाशित पुस्तकें ठहरे लम्हें, रिवाज की मिट्टी पर नंगे पाँव,
मेरी उंगली तेरे गीत (हिन्दी काव्य संग्रह)
अतीत डोर (हिन्दी कहानी संग्रह)
हंजू साम्ब गीत लिखागे (पंजाबी काव्य संग्रह)
दायित्व वहन अध्यक्षा - अखिल भारतीय साहित्य परिषद
उपाध्यक्ष - इतिहास संकलन समिति, भारतीय शिक्षण मंडल
क्षेत्रीय बालिका शिक्षा प्रमुख (विद्या भारती)
क्षेत्रीय विभाग प्रमुख (संस्कार भारती)
सम्पर्क सूत्र 590, हाऊसिंग बोर्ड, जीन्द (हरियाणा)
मो- 9034562563, 9671054354

View Profile

Master Ram Avtar
Book Published (27)

राम अवतार पिताजी का नाम स्व. नत्थूराम जी माताजी का नाम स्व. गिन्दोड़ी देवी जी जन्मतिथि जनवरी 02, 1950 जन्म स्थान गाँव-गुढा, जिला- महेन्द्रगढ हरियाणा (123027) वर्तमान पता मकान नं. 1161, सैक्टर 4 रेवाड़ी, हरियाणा (123401) मोबाइल नंबर 9996798142 शिक्षा बी. एससी, बी. एड कार्येक्षेत्र हरियाणा शिक्षा विभाग (सेवानिवृत्त) संतति दो पुत्र (दोनों विवाहित), दो पौत्र और एक पौत्री। ’ सेवानिवृत्त होने के बाद एक दर्जन नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर लगवाकर हजारों लोगों को आँखों की दवा दी और मोतियाबिंद के आप्रेशन करवाए। अब मैनें स्वास्थ्य कारणों से अपना ध्यान अंधविद्यालय नारनौल पर केंद्रित किया। जहाँ पर पढ रही लड़कियों की भोजन और कपड़ें सम्बंधित जरूरतें पूरी की जाती हैं। ’ इसके अतिरिक्त मैं सरकारी स्कूलों मे जाकर प्रतिभाशाली बच्चों को नकद पुरस्कार और गरीब बच्चों को आवश्यक सामान देता रहा हूँ। ’ भगवान की अनुकम्पा से मैं छ: बार अमेरिका की यात्रा कर चुका हूँ। ’ लेखन में मेरी रूचि शुरू से ही रही है। बहुत लम्बे समय से मेरे लेख, कहानियां, गीत, रागनी, भजन, आदि देश के विभिन्न समाचार पत्रों में छपते रहे हैं लेकिन खुद की पुस्तक प्रकाशित करने का काम 2008-09 के बाद ही शुरू किया है। अब तक प्रकाशित पुस्तकें निम्नलिखित हैं।

View Profile

Mritunjay Kumar Singh
Book Published (8)

मृत्युंजय कुमार सिंह
जन्म : 12-02-1965
शिक्षा : एम.ए. (अंग्रेजी), एम.एड.
पिता : स्व. केदार नाथ सिंह
माता : स्व. शिवरात्री देवी
ग्राम : यदुपुर, पोस्ट -बेढनी थाना:  देव, औरंगाबाद ( बिहार)
जीवनधर्म : शिक्षक, कवि, लेखक, विचारक एव तत्वदर्शी, पुस्तकप्रेमी,
समाजसेवी और साहित्यकर्मी
अनेक विषयों पर काव्य रचना,समकालिक विषयों पर कविता का प्रस्फूटन। अनेक प्त्र- पत्रिकाओं में प्रकाशित और प्रतिष्ठित मंच से कविता वाचन स्वयं एवं स्कूली बच्चों द्वारा।
पहले प्रकाशित अंग्रेजी :  अंग्रेजी में लव, लाइफ अंड लॉफ्टर,
आई आई टियन आई एम, फॉस्टर सन। हिंदी में प्रेम की ड़गर में।जाग उठा मुसाफिर
मोबाईल नंबर 9934464849

View Profile