| Sign In Account

K R Parihar Badal

के. आर. परिहार ‘बादल’
(शैक्षिक योग्यता: M.A., B.Ed., NET)
कवि का जन्म 6 अगस्त,1979 ई. को गाँव रायमलवाड़ा, तहसील- ओसियाँ, जिला- जोधपुर (राजस्थान) में हुआ। अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गाँव में ही पूरी करने के बाद माध्यमिक शिक्षा के लिए ओसियाँ तथा स्नातक व परास्नातक की शिक्षा के लिए जोधपुर गए।
वहाँ जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से भारतीय भाषा में स्नातक व परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की। तथा शिक्षा स्नातक की उपाधि कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर से प्राप्त की।
साहित्य के प्रति रुचि बाल्यकाल से ही रही है तथा अनेक मंचों पर कविता वाचन कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई।
कवि की रचनाओं का मुख्य विषय- सामाजिक यथार्थ, मानवीय संवेदना, देशप्रेम, प्रकृति चित्रण तथा जीवन के विविध अनुभवों का सजीव चित्रण रहा है।
इनकी भाषा खड़ी बोली है तथा सामान्य बोलचाल की है। साथ ही नए प्रतीक, बिंब व अलंकारों का सुन्दर प्रयोग किया है।
प्रमुख रचनाएं:
कविता संग्रह (1) बादल राग
कहानी संग्रह (1) दर्द की दास्तां
निबंध संग्रह: (1) वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शिक्षा दर्शन
यात्रा वृत्तांत: (1) मेरी फिंस यात्रा
(2) कश्मीर की सैर
पुरस्कार व सम्मान:
(1) 2015 का सर्वोच्च आचार्य सम्मान (प्रबंध समिति आदर्श विद्या मंदिर जोधपुर द्वारा)
(2) 2021 का सर्वोच्च आचार्य सम्मान (विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र का)
(3) 2013 – श्रेष्ठ संस्कार केन्द्र पुरस्कार (जोधपुर शहर की कच्ची बस्तियों में
शिक्षा सेवा हेतु)

Coming Soon