| Sign In Account

Subedar Major BK RAM SINGH

सूबेदार मेजर बी.के.रामसिंह
नाम  रामसिंह
साहित्यिक नाम सूबेदार मेजर बी.के.रामसिंह
जन्म 5 मई 1947, बालावास (जाट) रेवाड़ी  (हरियाणा)
माता-पिता स्व० श्रीमती सरस्वती देवी, स्व० श्री नंदराम जी
अर्धांगिनी श्रीमती विद्या देवी
बाल गोपाल मुकेश कुमार, पुत्र (PGT,Geog),
सुषमा शर्मा, पुत्रवधू (PGT,Eng),
मनोज कुमार, पुत्र (MA,MBA, Asahi(I), Plant Head),
नमिता, पुत्रवधू (PG),
शशि कुमार,  पुत्र (MA,MBA, Architect),
नीतू, पुत्रवधू (PGT,Hindi).
पोते-पोतिया  लक्ष्य(MSc (Physics),  प्रखर (B Tech)
छवी शर्मा (MSc (Maths), तनीषा (MSc (Physics),
  रिद्धिमा (12th)
शिक्षा ग्रेजुएशन (आर्मी)
संप्रति  सुबेदार मेजर (रिटायर्ड), आर्मी
अभिरुचि  -अध्ययन, लेखन (हिंदी व अंग्रेजी), गायन, आध्यात्मिक शिक्षा लेना-देना, ईश्वरीय संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाना, शिव पिता परमात्मा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना, गीता के भगवान शिव का परिचय विश्व की सर्व आत्माओं को देना, दिव्य ज्ञान जो मिला है उस खजाने को बांटना, शुभ कामना, शुभ भावना, कल्याणकारी भावनाएं सर्व आत्माओं प्रति रखना।
दैनिक स्तंभ –  अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से आध्यात्मिक क्षेत्र में अध्ययन, मनन-चिंतन किया व अपनी लेखनी के माध्यम द्वारा ब्रह्माकुमारीज संस्थान से प्रकाशित ज्ञानामृत पत्रिका, राजी खुशी पत्रिका, ज्ञान वीणा पत्रिका (ब्रह्माकुमारीज भोपाल जोन से प्रकाशित), प्रगति पथ प्रदर्शक पत्रिका, ओम शांति मीडिया पत्रिका, शिव-आमंत्रण पत्रिका,The World Renewal (English) Magazine, इन सभी पत्रिकाओं में निरंतर स्तंभ लेखन। अभी तक प्रकाशित कृतियाँ इस प्रकार हैं:–  
पहली कृति… मनन मोती (सन 2021)
दूसरी कृति ….समय सर्वश्रेष्ठ खजाना (सितम्बर  2022)
तीसरी कृति… आत्म अवलोकन (अप्रैल 2023)
चौथी कृति…..दिव्यमोती-गीतमाला (अगस्त 2023)
पांचवी कृति…संकल्प शक्ति मूल्य (जनवरी 2024)
छठी कृति……Concentration An Amazing Power (मई 2024)
सातवीं कृति… सशक्त नारी का सफ़र(अक्टूबर 2024)
सेवा    –  सन् 1998 से 2008 तक WHDO (World Homeopathic Development Organisation) कैंसर हॉस्पिटल गुरुग्राम में समर्पित भाव से जुड़े रहे। सन् 2009 से 2011 तक मिलिट्री के ECHS (Ex-Serviceman Clinic Health Scheme) रेवाड़ी शाखा में सुप्रिटेंडेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दी एवं सन् 2012 से 2023 तक लगातार ललिता मैमोरियल हॉस्पिटल प्रा० लि० रेवाड़ी में अपनी सेवाएं देते रहे हैं। ओम शांति मीडिया प्रभारी (रेवाड़ी) के तौर पर पिछले 23 वर्षों से अपनी सेवाएं देते रहे हैं।
मंच  –     प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के देश-विदेश में 9000 से अधिक शाखाएं हैं। विदेश को छोड़कर देश में अनेक आध्यात्मिक कार्यों में 31 वर्षों से मंच सांझा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
विशेष –    200 से अधिक गीत, कविताएं एवं 350 से अधिक लेख, कहानियाँ अभी तक लिखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और अभी बहुत से प्रक्रिया में चल रहे हैं। इन सभी का प्रकाशन हिंदी में ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा पत्रिकाएं, ज्ञानामृत, राजी खुशी, ज्ञान वीणा, प्रगति पथ प्रदर्शन, ओम शांति मीडिया, शिव आमंत्रण आदि में छपती रही है और English में “The World Renewal Magazine” में भी आर्टिकल छप रहे हैं। इन सभी पत्रिकाओं की विशेषता यह है कि अपने देश भारत के अलावा, विश्व के 140 देशो में यह सभी पत्रिकाएं, जहां ब्रह्माकुमारीज संस्था संचालित है, वहां हर महीने पहुँच रही है।
संपर्क सूत्र –   शिवनगर, के.एल.पी. कॉलेज के सामने, गली
                    नंबर 5, मकान नंबर 110, दिल्ली रोड,
                    रेवाड़ी (हरियाणा)
मोबाइल – 9306963858,
                  9416775971
ई-मेल  –          ramsinghbk5@gmail.com

Coming Soon