| Sign In Account

Dr Praveen Tripathi Basant

डॉ. प्रवीण त्रिपाठी ‘बसंत’
माँ शारदा के अनन्य उपासक डॉ. प्रवीण त्रिपाठी का जन्म 27.08.1979 ई. को उ.प्र. के बाँदा अब चित्रकूट जनपद के रसिनपुरी ग्राम में एक सरयूपारीण ब्राह्मण परिवार में पं. परमानन्द त्रिपाठी के ज्येष्ठपुत्र के रूप में हुआ।
आप ज्योतिष, संगीत, शिक्षाशास्त्र आदि विषयों के मर्मज्ञ हैं। काव्य के क्षेत्र में आप विद्यालयी दिनों से सक्रिय हैं। काव्य की अभिव्यक्ति आप हिन्दी ग़ज़लों, छंदों, कविताओं और गीतों के माध्यम से करते आ रहे हैं। आपके पूर्व में दो काव्य संग्रह जिनमें से एक हिन्दी ग़ज़ल संग्रह घर में किराएदार सही 2013 और दूसरा कविता संग्रह विजयपथ के राही 2016 प्रकाशित हो चुके हैं। आपकी कम्प्यूटर शिक्षण के नाम से एक पुस्तक वेदान्ता पब्लिकेशन द्वारा 2013 में प्रकाशित हो चुकी है।
आपने विभिन्न पुस्तकों में अध्याय लेखन का कार्य भी किया है। जिनमें शैक्षिक परिप्रेक्ष्य, शिक्षा की नवीन प्रवृत्तियाँ, क्वालिटी टीचर एजुकेशन, शिक्षा संदर्भ आदि प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न जनरल्स में शोधपत्रों के माध्यम से भी आप अपनी उपस्थिति निरन्तर बनाए हुए हैं। इनमें से कुछ प्रमुख जनरल्स में सेवा चेतना, भारतीय शिक्षा शोधपत्रिका, मूल्यन अवमूल्यन, जनरल फार ह्यूमैनिटी एण्ड सोशल साइंसेस आदि प्रमुख हैं। आपने शिक्षा दर्शन के अन्तर्गत संस्कृति और सभ्यता, समाजीकरण, वेद और नारी का सम्मान आदि विषयों पर, शिक्षामनोविज्ञान के अन्तर्गत अधिगम और उसकी विधियाँ, व्यक्तित्व, बुद्धि तथा अधिगम के सिद्धांत, हिन्दी एवं संस्कृत शिक्षण के सम्बन्ध में पाठयोजना निर्माण पर व्याख्यान, उद्यमिता और वास्तु शास्त्र पर प्रदेश और प्रदेश के बाहर अनेक व्याख्यान दिए हैं।
समदर्शी प्रकाशन से गÞजÞल संग्रह ‘गुस्ताखियाँ’, एवं छंद संग्रह छन्द ‘वल्लरी’ प्रकाशति हो चुका है। इसके अलावा वर्तमान सृजन भाग दो एवं तीन, सृजन गुच्छ भाग चार, गीत वतन के गाएँगे एवं गाओ हिन्दी गान साझा काव्य संग्रहों में भी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं। पुस्तक सरगोशियाँ, ग़ज़ल संग्रह आपके हाथ में।
पिता का नाम : पं. परमानन्द त्रिपाठी
माता का नाम : श्रीमती ललिता त्रिपाठी
पत्नी : श्रीमती विनीता त्रिपाठी
शिक्षा : एम.ए. हिन्दी, इतिहास, संस्कृत, ज्योतिष
एम.एड., नेट शिक्षाशास्त्र, पी.एच.डी.
वृत्ति : प्रवक्ता शिक्षाशास्त्र
रूचियाँ : काव्य सर्जना, संगीत, वादन गिटार एवं सितार, ढोलक एवं तबला
ईमेल : praveen.tripathi9@gmail.com
दूरभाष : 8765076401, 9795775217
वर्तमान पता : 147, हिन्द नगर, लखनऊ