| Sign In Account

Dr. Monika Raj

डॉ. मोनिका राज
बौद्ध अध्ययन विभाग,
नव नालंदा महाविहार,नालंदा, बिहार
ई – मेल – monikaraj270@gmail.com

आप मुरलीगंज, मधेपुरा, बिहार की निवासी हैं। आपने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्री गुरुकुल विद्यापीठ से तथा अपनी स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा इतिहास विषय में पटना विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। आपने हाल ही में नव नालंदा महाविहार से डॉक्टरेट (पीएच.डी.) की उपाधि प्राप्त की है। आपके पिता का नाम रामप्रवेश साह और माता का नाम रेखा देवी है।
बचपन से ही आपकी पठन – पाठन में रुचि रही है। गत 5 वर्षों से आपकी कहानियां, लघुकथाएं, कविताएं एवं शोध आलेख विभिन्न पत्र – पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं।
सरल शब्दों का प्रयोग और पात्रों की सजीवता आपकी रचनाओं को और भी अधिक जीवंत बना देती है। आपकी कविताओं में स्त्री विमर्श की प्रधानता चार चांद लगा देती है। आपकी रुचि कविता पाठ, गायन और पाककला में है।
प्रसिद्ध समाचार पत्रों हिंदुस्तान, जनसत्ता, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, राजस्थान पत्रिका, पंजाब केसरी, नवभारत, हरिभूमि, प्रभात खबर, हम हिंदुस्तानी आदि ने आपके लेखन को स्थान दिया है और साथ में ही विभिन्न पत्रिकाओं में भी जैसे- प्रतियोगिता दर्पण, सरिता, गृहलक्ष्मी, मुक्ता, हरीगंधा, यथावत, हिमप्रस्थ, नूतन कहानियाँ, हिंदुस्तानी जबान, प्रेरणा अंशु, वीणा आदि में सैंकड़ों रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं।
प्रकाशित पुस्तक:
(1) द गलिम्पसेस आॅफ कांटेम्परेरी एरा (सह लेखक- नृपेन्द्र अभिषेक ‘नृप’, अंग्रेजी आलेख संग्रह)
पुरस्कार:
दिल्ली प्रेस की मशहूर पत्रिका सरिता द्वारा युवा नारायणी कहानी पुरस्कार में द्वितीय स्थान।

Coming Soon