| Sign In Account

Mahendra Pal

महेन्द्रपाल 
जन्म : 20 फरवरी 1963 खरौच,
नरैनी जिला बांदा (उ.प्र) में।
पिता का नाम : स्व.श्रीबोडा प्रसाद,
माताजी का नाम : स्व. श्रीमती सुरतिया देवी
शिक्षा : प्रारम्भिक शिक्षा गाँव में, छठी कक्षा अनाथालय में रहकर बांदा में, इसके बाद बारहवीं तक की शिक्षा नरैनी में, फिर प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र चिरगाव झाँसी में, एक वर्ष का फार्म मैकेनिक प्रशिक्षण का डिप्लोमा, उच्च शिक्षा अत्तर्रा महाविद्यालय से इसके बाद अध्यापन प्रशिक्षण एल. टी. इलाहाबाद से, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नेट और जे. आर. एफ. परीक्षा उत्तीर्ण किया। पी-एच.डी हेतु काशी विद्यापीठ वाराणसी में नामांकन और दो वर्ष तक कनिष्ठ अनुसंधान अध्येता के रूप में कार्य किया। पी-एच. डी. अपूर्ण रही।
सरकारी सेवा : केन्द्रीय विद्यालय में पीजीटी हिन्दी के रूप में प्रथम नियुक्ति। 7 जुलाई 1993 में चन्द्रपुरा (बोकारो) बिहार में योगदान, सम्प्रति यह स्थान झारखंड में है। इसके बाद मथुरा स्थानांतरण हुआ, फिर 2006 में प्राचार्य ग्रेड 2 के पद पर पदोन्नत होकर केन्द्रीय विद्यालय द्वारका (गुजरात) में योगदान। फिर गोधरा व जामनगर में स्थानांतरण। 2013 में प्राचार्य पद पर पदोन्नति हुई। 30 दिसम्बर 2013 में अरूणाचल प्रदेश में योगदान दिया। बलिया, मोकामाघाट (पटना) तुली (नागालैंड) आदि जगहों पर इसी पद पर स्थानांतरण। इसके बाद 2022 सितंबर में झाँसी स्थानांतरण हुआ और 28 फरवरी 2023 में यहीं से सेवानिवृत्ति।
सम्प्रति : लखनऊ में आवास। परिवार के साथ रहकर सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों में संलग्न।
प्रकाशित रचनाएँ : 1.  स्मृतियों के इन्द्रधनुष (संस्मरण)
2.  नये तराने, इश्कÞ के बहाने (प्रथम काव्य-संग्रह)
3.आपबीती (आत्मकथा का पहला भाग)
4.आपबीती (आत्मकथा का दूसरा भाग) प्रकाशनाधीन
5.ज्वलंत मुद्दे, सुलगते सवाल (दूसरा काव्य-संग्रह)
6.विभिन्न काव्य संग्रहों में कविताओं का प्रकाशन,
कहानी-लेख इत्यादि का प्रकाशन।
7केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा कविता के लिए पारितोषिक।
पारिवारिक सदस्य : पारस कुमार-पुत्र, सृष्टि पाल-पुत्री, पत्नी-आशा पाल
सम्पर्क : 545 नरपतखेडा,भगवन्तपुरा किशोरी विल्डर्स के पास पारा
लखनऊ (उ.प्र) मोबाइल-9454032600

Coming Soon