| Sign In Account

Vivekanand Vimal

विवेकानंद विमल
एक उभरते हुए कवि एवं सजलकार हैं। इनकी सजलें हर काव्य प्रेमी के मन, आत्मा तथा ह्रदय को छूने और झकझोरने की क्षमता से परिपूर्ण होती हैं, जो दिल की गहराई एवं जीवन के उतार-चढ़ाव भरे अनुभवों से उत्पन्न हुई हैं। किशोरावस्था से ही साहित्यिक लगाव विकसित होने के कारण इन्होंने समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लेख तथा कविताएँ लिखनी शुरू कर दी थी, जो आज भी जारी है। विमल वर्तमान में बिहार सरकार के अंतर्गत एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में +2 अंग्रेजी शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वे ‘Vimal Vani’ नामक एक प्रसिद्ध यूट्यूब चैनल के भी संस्थापक हैं, जिसपर वर्तमान में दो लाख से अधिक सब्सक्राइबर मौजूद हैं।
शब्दों के साथ खेलने की स्वाभाविक क्षमता वाले विमल, मानव व्यवहार और भावनाओं की गहरी समझ रखते है, जिसे उन्होंने अपनी सजलों में कुशलता पूर्वक चित्रित किया है। इनकी सजलें मुख्यत: प्रेम, दुख, विरह, राजनीति एवं आध्यात्मिकता जैसे विषयों पर केन्द्रित होती हैं। इनकी रचनाएँ अब तक ‘दिल की दहलीज’ (हिंदी), ‘सपनों की झिलमिल’ (हिंदी) एवं Verse Voyage (अंग्रेजी) नामक तीन साझा काव्य संग्रहों में प्रकाशित हो चुकी हैं।
ये मूलत: झारखंड राज्य के छोटे से शहर मधुपुर के निकट स्थित एक गाँव के निवासी हैं।
सम्पर्क – ईमेल – vnvimal5@gmail.com Vimal Vanii
इंस्टाग्राम – @vimal_vani, @poetic_vimal

Coming Soon