Vijay Sinde Manpasand

विजय शिंदे ‘मनपसंद’
विजय शिंदे ‘मनपसंद’ का जन्म 7 दिसंबर, 1958 को मध्य प्रदेश के धार जिले के धार शहर में हुआ। बचपन में ही माता-पिता के निधन के बाद बुआ के परिवार में उनका पालन-पोषण हुआ। कठिन परिस्थितियों में उन्होंने अखबार बांटने से लेकर कपड़े की दुकान तक में काम कर अपनी शिक्षा पूरी की।
1978 में वे मुंबई आए, जहाँ पेस्ट कंट्रोल कंपनी और फिल्म स्टूडियो में दिहाड़ी मजदूर के रूप में कार्य करते हुए फिल्म निर्माण की बारीकियाँ सीखीं। इसी अनुभव ने उनमें लेखन और सिनेमा के प्रति रुचि जगाई। 1986 में वे शिक्षक के रूप में चयनित हुए और 34 वर्षों की गौरवमयी सेवा के बाद 2020 में सेवानिवृत्त हुए। वर्तमान में वे धार में रहकर स्वतंत्र पत्रकारिता के साथ ही एआई सिनेमेटिक शार्ट फिल्मों पर लेखन कार्य कर रहे हैं।
इसके साथ ही समय – समय पर अपने मित्रों के प्राकृतिक व दार्शनिक, ऐतिहासिक महत्व के स्थानों पर जाकर शांतिपूर्ण वातावरण में नई नई कल्पनाएं पर लेखन कार्य करते रहते हैं।
शैक्षणिक योग्यता: डी.एड., एम.ए. (हिंदी), एम.ए. (समाजशास्त्र)
साहित्यिक एवं फिल्मी योगदान:
1. शब्दांजलि – गीत-गजल संग्रह (1997)
2. मेरी सिंधु एवं दर्शन यात्रा – यात्रा वृत्तांत (2024)
3. अक्षरांजलि – शैक्षणिक अनुसंधान (2025)
4. मन के रंग, सृजन के संग – विविध विधा संग्रह (2025)
5. सिनेमेटिक एआई शॉर्ट वीडियो फिल्मों के स्क्रिप्ट्स – पंजीकृत पटकथाओं का संग्रह (2026)
दिल्ली, मुंबई, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के दो दर्जन से अधिक साझा काव्य संग्रहों में उनकी 150+ रचनाएँ प्रकाशित हैं। वे नवोदित लेखकों के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग और मोबाइल फिल्म मेकिंग कार्यशालाओं का संचालन करते हैं और एआई आधारित शॉर्ट फिल्म लेखन पर निरंतर कार्य कर रहे हैं। और वे कम लागत में एआई सिनेमेटिक शार्ट वीडियो फिल्म बगैर कैमरा, लाइट, प्रापर्टी , ट्राली स्टैंड के बगैर किरदारों के एआई सिनेमेटिक शार्ट फिल्म कैसे शुटिंग तैयार करना है । इस पर शीघ्र ही कार्य शालाओं का आयोजन के प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं।

Showing the single result