Shubh Ram Shashtri

श्री शुभ राम शास्त्री
वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्री शुभराम शास्त्री जी का जन्म 10 नवंबर 1952 को ग्राम्य परिवेश, शुभ सुसंस्कृत परिवार ग्राम खालेटा जिला रेवाड़ी हरियाणा में हुआ। इनके पिता स्व० गंगाराम यादव भारतीय सेना के जांबाज योद्धा थे। माताजी स्व० मिश्री देवी ने बड़े नाज व संस्कारों से पाल- पोसकर बड़ा किया। आपके व्यक्तित्व में गंभीरता, विनम्रता, कर्तव्य परायणता स्पष्ट परिलक्षित होती है। धर्मपत्नी श्रीमती राजबाला सदैव इनके साहित्यिक व सामाजिक परिवेश में सहयोग देती रही हैं। इनके साहित्यिक व सामाजिक कार्यों की पूर्णता उन्हीं में निहित है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका सफर अत्यंत समृद्ध रहा है। आपने एम०ए० (हिंदी, अंग्रेजी), बीएड. तथा शिक्षाशास्त्री की उपाधियाँ अर्जित कर ज्ञान की सुदृढ़ नींव स्थापित की।
यद्यपि दीर्घकालीन शानदार अध्यापन सेवा में 35 वर्ष देकर आप हिंदी स्कूल काडर में प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं तथापि लोक-सेवा, विद्वत्ता और साहित्य साधना आज भी आपके दैनिक जीवन का अविभाज्य अंग बने हुए हैं। आपका साहित्यिक व्यक्तित्व देश भर के अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मानित होता रहा है। आपकी काव्य प्रतिभा छंद-कौशल एवं हिंदी साहित्य के प्रति समर्पण के लिए आपको प्रमुख सम्मान प्राप्त हुए हैं—
1. काव्य विभूति सम्मान मध्य प्रदेश, 2. श्रेष्ठ कुंडलियाकार सम्मान काशी, 3. उत्कृष्ट काव्य सम्मान बेंगलुरु
4. राष्ट्रीय कवि अवार्ड 2025 काशी, 5. श्रेष्ठ कवि सम्मान-पत्र नई दिल्ली, 6. श्रेष्ठ काव्यकार एवं छंदकार नारायण शाला हरियाणा, 7. काव्य विभूषण पुरस्कार काव्य कुंज उदयपुर, 8. छंदबद्ध आशु कवि सम्मान महेंद्रगढ़
प्रकाशित पुस्तकें— 1. प्रेरणास्रोत , 2. जीवन सार मुक्तामणि, 3. जीवन उत्थान, 4. जीवन उल्लास, 5. शुभ दोहा सहस्रावली, 6. शुभ कुंडलिया पंचशती , 7. शुभ जनिकासहस्रावली ।
शुभ हरियाणवी ठसक आपका आठवां काव्य संग्रह है।
आपकी साहित्यिक साधना को श्रीमद्भगवद्गीता सदैव मार्ग दर्शन देती रही है ।
आपका आदर्श वाक्य कर्मण्येवाधिकारस्ते आपके जीवन दर्शन का आधार है।
सेवानिवृत्ति के पश्चात् आपने प्रकृति और समाज के प्रति अपने दायित्व को नहीं छोड़ा है। वर्तमान में आप पर्यावरण संरक्षण के महत्त्वपूर्ण कार्य में संलग्न हैं । सैकड़ों फलदार , छायादार एवं औषधीय पौधों से संपन्न आपका बगीचा न केवल प्रकृति सेवा का उदाहरण है बल्कि आपकी संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का भी परिचायक है।
75 साल की अवस्था में समृद्ध लेखन द्वारा साहित्य एवं समाज की सेवा स्तुत्य एवं वंदनीय है।
संपर्क सूत्र — 870 861 5834. 9896 562 502. ई-मेल -ramsubh972@gmail.com
Showing the single result

