| Sign In Account

Pro. anand Prakasha Tripathi Ratnesh

प्रो आनंद प्रकाश त्रिपाठी ‘रत्नेश’
विगत 41 वर्षों से भारतीय दर्शन, पाश्चात्य दर्शन, धर्म-दर्शन, नीति शास्त्र, जैन दर्शन आदि विविध दर्शनों के अध्ययन, अध्यापन करने वाले प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ‘रत्नेश’ का जन्म उत्तर प्रदेश के सुजानगंज में 15 अगस्त, 1960 को हुआ था। आपने इलाहाबाद विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश से बी.ए., एम.ए. करने के पश्चात् 1984 में लाडनूं, राजस्थान के ब्राम्ही विद्यापीठ कॉलेज में दर्शनशास्त्र के व्याख्याता पद पर आपने सेवा कार्य शुरू किया और 1993 में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्विविद्यालय, अजमेर से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। जैन विश्वभारती संस्थान मान्य विश्वविद्यालय , लाडनूं, राजस्थान में 1994 से सहायक आचार्य, आचार्य, प्राचार्य , निदेशक दूरस्थ शिक्षा निदेशालय, परीक्षा नियंत्रक आदि विविध पदों पर कार्य करते हुए 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत होकर प्रयागराज में भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद नयी दिल्ली द्वारा प्राप्त सीनियर फैलोशिप पर कार्य कर रहे हैं। डॉ. त्रिपाठी के निर्देशन में अब तक 28 छात्रों ने शोध कार्य करके पीएच.डी. की डिग्री हासिल की है। दर्शनशास्त्र के सभी क्षेत्रों पर आपकी पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। इसके अतिरिक्त साहित्य की अनेक विधाओं पर यथा कहानी, बाल कहानियाँ, लघु कहानी, नाटक, एकांकी, जीवनी साहित्य पर कुल मिलाकर अब तक लगभग 65 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। डॉ. त्रिपाठी की 35 से अधिक कहानियाँ आकाशवाणी नागौर से प्रसारित हो चुकी हैं। जयपुर दूरदर्शन पर आपने अनेक परिचर्चाओं का बखूबी संचालन किया है। 70 से अधिक शोध लेख राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में आपके प्रकाशित हुए हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आप के लोकप्रिय लेख, कहानियाँ, लघुकथाएँ, बाल कहानियाँ, प्रेरक प्रसंग एवं साहित्य समीक्षा निरंतर प्रकाशित हो रहे हैं। डॉ. रत्नेश को अब तक 50 से अधिक सम्मान और पुरस्कार विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से प्राप्त हुए हैं। अणुव्रत आंदोलन के मंच से डॉ. त्रिपाठी ने नशा मुक्ति अभियान, चुनाव शुद्धि अभियान, प्रौढ़ शिक्षा अभियान का कुशल संचालन कर तथा आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत डॉ. त्रिपार्ठी ने सामुदायिक विकास के अनेक कार्य किए हैं। विविध आयामी प्रतिभा के धनी डॉ. त्रिपार्ठी का नाम दर्शन और साहित्य के क्षेत्र में अत्यंत आदर के साथ लिया जाता है।

Showing the single result

Coming Soon