| Sign In Account

Nripendra Abhishek 'Nrip'

नृपेन्द्र अभिषेक ‘नृप’
मूल नाम : नृपेन्द्र कुमार
पिता : प्रो. वैद्यनाथ विभाकर
माता : मंजरी मनीषा
शिक्षा : एम.ए. (इतिहास और हिन्दी )
एम. एस सी. (भूगोल और गणित)
प्रकाशित पुस्तकें : (1) ऊर्जस्वी (प्रेरक आलेख संग्रह)
(2)द गलिम्पसेस आॅफ कांटेम्परेरी एरा (अंग्रेजी आलेख संग्रह)
(3) समग्र सामयिकी (आलेख संग्रह)
(4) एहसास कभी मिटा नहीं करते (काव्य संग्रह)
(5) जिंदगी का उजास (कहानी संग्रह)
पुरस्कार : (1) कादम्बरी द्वारा स्व. पी. डी. नेमा सम्मान 2025
(2)यायावरी कथाकारी प्रतियोगिता 2025 में तृतीय स्थान
(3) हिंदी मिलाप कहानी प्रतियोगिता 2024 में प्रथम पुरस्कार
(4)प्रतियोगिता दर्पण निबंध प्रतियोगिता में 2 बार प्रथम पुरस्कार
(5) सुमन सौरभ निबंध प्रतियोगिता में 4 बार प्रथम पुरस्कार
संपर्क : ग्राम – भटवलिया, पोस्ट – बादर जमीन
जिला – छपरा, राज्य – बिहार, पिनकोड – 841224
मोबाइल नम्बर – 9955818270
ई-मेल – nripendraabhishek@gmail.com
बिहार की पावन भूमि में जन्मे और वर्तमान में दिल्ली में निवासरत नृपेन्द्र अभिषेक ‘नृप’ साहित्य जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। साहित्य की विविध विधाओं में सिद्धहस्त नृप की लेखनी सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़ी है। साहित्य के प्रति आपकी गहरी रुचि ने आपको एक बहुआयामी लेखक के रूप में स्थापित किया है। आपकी लेखनी का विस्तार कविता, कहानी, व्यंग्य, आलेख और समसामयिक विषयों तक फैला हुआ है। आपकी साहित्यिक यात्रा न केवल विद्वत्ता और सृजनशीलता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दशार्ती है कि शब्दों की शक्ति से आप समाज को एक नया दृष्टिकोण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पिछले दो दशकों में आपके सैकड़ों आलेख, दर्जनों कविताएँ, कहानियाँ और व्यंग्य देश-विदेश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। आपकी कलम ने दैनिक जागरण, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान, जनसत्ता, राजस्थान पत्रिका, पंजाब केसरी, दैनिक ट्रिब्यून, नवभारत, हरिभूमि, राष्ट्रीय सहारा और प्रभात खबर जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई है। इसके अलावा, प्रतियोगिता दर्पण, सरिता, गृहशोभा, गृहलक्ष्मी, योजना, साहित्य अमृत, कथाक्रम, हरिगंधा, यथावत, हिमप्रस्थ, नूतन कहानियाँ, हिंदुस्तानी जबान , आउट लुक, डाउन टू अर्थ और विश्व हिंदी साहित्य वार्षिक पत्रिका (मॉरीशस) जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में भी आपकी रचनाएँ निरंतर प्रकाशित होती रही हैं।

Showing the single result

Coming Soon