Your cart is currently empty!
Dr Umashankar Shukl Shitikanth

डॉ. उमाशंकर शुक्ल ‘शितिकंठ’
पिता : स्व. प्यारेलाल शुक्ल, राजवैद्य
माता : स्व. शान्ति शुक्ल
जन्म स्थान : ग्राम: गुलाबपुर, जिला: सीतापुर (उ.प्र.)
शिक्षा : बीए. आनर्स (संस्कृत), एम.ए., पी-एच.डी. (हिन्दी)
व्यवसाय : जयनारायण पी.जी. कालेज, लखनऊ में हिन्दी-विभाग के
रीडर-पद से सेवा-निवृत्त।
लेखन की विधाएँ : निबंध, समीक्षा, कविता (ब्रज, अवधी तथा खड़ी बोली)
प्रकाशित साहित्य :
(क) 1. वाल्मीकि और तुलसी का उपमान विधान: तुलनात्मक अध्ययन (पी-एच.डी. शोध-ग्रंथ) 1985 ई.
2. वाल्मीकि रामायण के शत चयनित श्लोकों का हिन्दी काव्य रूपान्तरण, 1995 ई.
3. मुस्कान (गीतिकाव्य) 1995 ई.
4. धर्मरथी (खण्ड काव्य) 2012 ई.
5. भागवत कथामृत (अवधी प्रबंध काव्य) 2016.
6. हनुमत हुंकार(खण्ड काव्य) 2019 ई.
7. जियो स्वदेश के लिए (आज़ादी के 75वर्ष, 75 राष्ट्रीय गीत) 2021 ई.
8. विचार पथ (समीक्षात्मक निबंध संग्रह) 2021 ई.
9. क्रान्तिवीर भगत सिंह (खण्डकाव्य) 2023 ई.
10. लोकननायक गुरुनानक देव चरित (अवधी प्रबंधकाव्य), 2023 ई.
11. छंद लहरी (स्फुट काव्य संग्रह) 2024 ई.
12. पारस छुअन (स्फुट काव्य संग्रह) 2024 ई.
(ख) पाठालोचन: रीतिकालीन कवि चंदनराय कृत ‘कृष्ण काव्य’ का पाठ संपादन, 2004 ई.
(ग) कोश संपादन: अवधी कोश, प्रथम खण्ड, 2012 ई. (उ.प्र. हिं. संस्थान, लखनऊ) के सह. सम्पादक।
(घ) विभिन्न पुस्तकों/ग्रंथों/काव्य संकलनों/पत्र- पत्रिकाओं में सैकड़ों कविताएँ, निबंध, समीक्षाएँ एवं विभिन्न कृतियों की भूमिकाएँ प्रकाशित।
(ङ) स्नेहोपहार/सम्मान/पुरस्कार:
व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रो. पवन अग्रवाल, हिन्दी विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय के निर्देशन में एम. फिल. उपाधि हेतु लघु-शोध कार्य सम्पन्न-1999 ई.। ‘रामायण विद्वान’ सम्मानोपाधि, डॉ. जगदीश गुप्त द्वारा रामायण समिति, प्रयाग, 2000 ई.। तुलसी जन्मभूमि सूकर खेत विकास समिति द्वारा ‘तुलसी सम्मान’ 2001 ई.। अ.भा. वागीश्वरी परिषद्, लखनऊ द्वारा ‘वागीश्वरी’ सम्मान-2003 ई.। तुलसी पीठ, सीतापुर (उ.प्र.) द्वारा ‘अवधी गौरव’ सम्मान- 2003ई.। हिन्दी सभा, सीतापुर द्वारा ‘सारस्वत सम्मान’ -2006 ई.। गीतांजलि फाउन्डेशन, लखनऊ द्वारा ‘डा.जगदीश गुप्त’ सम्मान-2011 ई.। चेतना सा. परिषद् द्वारा ‘महाकवि रामजीदास कपूर सम्मान’ 2012 ई.। राज्य कर्मचारी सांस्कृतिक सा. संस्थान, लखनऊ द्वारा ‘साहित्य गौरव सम्मान’ 2016 ई.। प्रतिष्ठा सांस्कृतिक सा. संस्था द्वारा ‘सारस्वत सम्मान’ 2016 ई.। ‘कादम्बरी’ साहित्य सम्मान,(म.प्र)-2017 ई.। ‘हिन्दी साहित्य शिरोमणि’ सम्मान, साहित्य मण्डल श्रीनाथजी द्वारा, राजस्थान- 2017 ई.। युवा उत्कर्ष साहित्य मंच, नई दल्ली द्वारा ‘हिन्दी रत्न’ उपाधि-2017 ई.। वंशीधर शुक्ल स्मारक समिति, लखीमपुर द्वारा ‘अवधी वारिधि’-2018 ई.। गहमर वेलफेयर सोसाइटी, गहमर (गाजीपुर, उ.प्र.) द्वारा सम्मान-2018 ई.। निराला सा. परिषद्, महमूदाबाद, सीतापुर द्वारा पं. गंगारत्न शताब्दी वर्ष में ‘देवव्रत’ सम्मान- 2018 ई.। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ द्वारा ‘जायसी नामित पुरस्कार’ 2018, ई.। कविताम्बरा तथा विश्व हिन्दी शोध- संवर्धन अकादमी, वाराणसी द्वारा ‘काव्य गौरव’ सम्मान-2019ई.। उ.प्र. हिन्दी संस्थान द्वारा ‘डा.जगदीश गुप्त’ पुरस्कार- 2019 ई. एवं ‘साहित्य भूषण’ सम्मान 2021 ई.। भारतीय भाषा प्रतिष्ठापन राष्ट्रीय सा. परिषद्, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा ‘मिर्जा हसन नासिर सम्मान’ 2021 ई. । अखिल भा. साहित्य परिषद् (अवध प्रान्त), इकाई जनपद लखीमपुर- खीरी द्वारा सम्मान-2023 ई. आदि प्रदेश, देश तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक सम्मान/ पुरस्कार प्राप्त।
आवासीय पता: डॉ. उमाशंकर शुक्ल ‘शितिकंठ’
‘वाणी निलय’, त्रिवेणीनगनर-1, डालीगंज रेलवे क्रासिंग, लखनऊ-226020 (उत्तर प्रदेश)
दूरभाष: 7007 217 102
Showing all 2 results


