Your cart is currently empty!
Dr. Ramakant Sharma
डॉ. रमाकांत शर्मा
जन्म – 29 दिसंबर 1963, मैनपुरी (उ.प्र.)
(प्रमाण पत्रों में-1 अप्रैल 1964)
पिता का नाम – पंडित चंद्र किशोर शर्मा
माता का नाम – श्रीमती रेशमा देवी शर्मा
शिक्षा – इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी. ए. (1984) एवं हिंदी साहित्य में एम. ए. (1986), यू. जी. सी. की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नेट – जे. आर. एफ.- 1987 उत्तीर्ण कर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित केंद्रीय विश्वविद्यालय- विश्वभारती शांतिनिकेतन से 1993 में पी-एच. डी.। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री नरसिम्हा राव ने यह उपाधि प्रदान की। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी दिल्ली से 2011 में बी. एड.।
प्रकाशित-पुस्तकें – 1-गाँवों की ओर (विचार), 2-उदयगान, 3-गीत -अगीत, 4-मेरी प्रिय कविताएँ (सभी काव्य संग्रह), 5-गीति काव्य और राष्ट्रीयता, 6-समीक्षा के स्वर, 7-आंदोलनमुक्त हिंदी कविता का शैल्पिक मूल्यांकन, 8- रामचरितमानस में सम्बंध संस्कृति और भारतीय समाज। (सभी शोध – आलोचना)
संपादन- 1- संत राधिका दास अभिनंदन ग्रंथ, 2- संत-साहित्य की प्रासंगिकता
अनेक संकलनों, पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन. रेडियो-दूरदर्शन से काव्य वातार्ओं का प्रसारण। अनेक स्तरीय साहित्यिक अनुष्ठानों में मुख्यवक्ता एवं कवि के रूप में प्रतिभाग।
सम्मान-पुरस्कार : 1-दो बार भारतीय संसद भवन में (1989,1991) तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्रियों द्वारा सम्मानित; 2-हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा काव्य कृति ‘गीत-अगीत’ पर श्रेष्ठ कृति पुरस्कार 2010; 3-हरियाणा साहित्य अकादमी का ढाई लाख राशि का पंडित माधव मिश्र साहित्य सम्मान 2021; 4-न्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्त द्वारा स्थापित इटावा हिंदी सेवा निधि का गंग-देव सम्मान-2022; 5-महामहिम राज्यपाल हरियाणा द्वारा साहित्य, संस्कृति संवर्धन सम्मान-2023; 6-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम रतन कोचर स्मृति संस्था बीकानेर राजस्थान द्वारा साहित्य साधक सम्मान- 2024; उत्तर प्रदेश के तत्कालीन महामहिम राज्यपाल आचार्य विष्णुकांत शास्त्री व मुख्यमंत्री हरियाणा ने भी सम्मानित किया’ इसके साथ अखिल भारतीय साहित्य परिषद हरियाणा द्वारा कार्यनिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान (2004); मानव भारती हिसार द्वारा साहित्य शिरोमणि सम्मान (2005); साँस्कृतिक मंच भिवानी द्वारा राजेश चेतन काव्य पुरस्कार (2006); भिवानी परिवार मैत्री संघ द्वारा मधुप काव्य सम्मान (2015) एवं माधव मिश्र सम्मान (2018); साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा राजस्थान का हिंदी काव्य भूषण सम्मान (2015); साहित्य कला संगम हिसार द्वारा उदय भानु हंस काव्य पुरस्कार (2010); प्राप्त हुए। हरियाणा अणुव्रत समिति, अवंतिका दिल्ली, सरस्वती साधना परिषद मैनपुरी, स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा ट्रस्ट, राष्ट्रीय कवि संगम, मंदाकिनी संस्था बरेली, हिंदी साहित्य प्रेरक संस्था जींद, चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी, दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय सोनीपत इत्यादि अनेक संस्थाओं से भी साहित्य सम्मान प्राप्त हुए। भिवानी एवं मैनपुरी में अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया।
अन्य – 1-कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से काव्य संग्रह उदयगान पर लघु शोध; 2-भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने कनिष्ठ (2000-2002) एवं वरिष्ठ फेलोशिप (2015-1026)प्रदान की; 3-अनेक वरेण्य साहित्यकारों का सान्निध्य; 4-अनेक वर्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद हरियाणा प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री के दायित्व का निर्वहण; 5-संस्कार भारती के साहित्य विधा प्रमुख रहे; विद्या भारती से संबद्धता- हलवासिया विद्या विहार भिवानी में आचार्य – प्राचार्य रहे; 6-राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य-हिंदी साहित्य भारती (अन्तरराष्ट्रीय); 7- सनातन धर्म संस्कृत कॉलेज, अंबाला की कार्यकारिणी समिति में हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि सदस्य.
सम्प्रति – अध्यक्ष, हिंदी विभाग, आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी, हरियाणा।
स्थायी निवास- डी – 2,रॉयल रेसीडेंसी, बजरंगबली कॉलोनी, रोहतक गेट भिवानी हरियाणा. 127021
मोबाइल – 9416855016, ई-मेल -ramakantsharma29december@gmail.com
Showing the single result