Dr. Rajendra Azad

डॉ. राजेंद्र यादव ‘आजाद’ समकालीन हिंदी साहित्य के सक्रिय, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े लेखक, साहित्यकार एवं विचारक हैं। उनका लेखन साहित्यिक अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि समाज, राजनीति, लोकतंत्र, शिक्षा, सामाजिक न्याय और आम आदमी के जीवन से जुड़े प्रश्नों को बेबाकी से सामने रखने का माध्यम है। सहज, प्रवाहपूर्ण और प्रभावशाली भाषा में लिखना उनकी विशिष्ट पहचान है।
डॉ. यादव की लेखनी में गांव-गली की मिट्टी की खुशबू भी है और लोकतंत्र के गलियारों की पड़ताल भी। वे व्यवस्था की विसंगतियों पर सवाल उठाते हैं, सामाजिक सरोकारों को स्वर देते हैं और इतिहास, राजनीति तथा समकालीन जीवन के महत्वपूर्ण पात्रों और घटनाओं को अपनी दृष्टि से देखते हैं। व्यंग्य, संवेदना, संघर्ष और वैचारिक स्पष्टता उनके लेखन की प्रमुख विशेषताएं हैं।
उनकी प्रकाशित कृतियों की लंबी सूची उनके निरंतर साहित्य-सृजन की परिचायक है। उनकी प्रमुख पुस्तकों में ‘क्रांतिकारी राव तुलाराम’, ‘यादव समाज के गौरव’, ‘लेखक की आत्महत्या’, ‘मजाक’, ‘लोकतंत्र का कदम दर कदम’, ‘जलते-बुझते सवाल’, ‘मिट्टी से चिंगारी निकली’, ‘अस्पताल बीमार है’, ‘उम्रकैद’, ‘गुप्त जी पर क्षणिकाऐ’, ‘कड़वे मेरे बोल’, ‘लोकतंत्र की हत्या’, ‘लॉकडाउन का भारत’, ‘कुर्सी की महाभारत’, ‘भ्रष्टाचारग्रस्त राजनीति’, ‘कुर्सी महारानी’, ‘मेरी यात्राएं’, ‘डॉ. उषा यादव व्यक्तित्व कृतित्व’, ‘धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक जीवन’, ‘पत्थर बोलते हैं’, ‘किन्नर माँ’, ‘शख्सियत’, ‘यादें शेष’, ‘राजनीति के धुरंधर’, ‘सृजन और समीक्षा’, ‘शख्सियत की उड़ान’, ‘मुलाकातें’, ‘पुनर्मिलन’, ‘लोक देवता’, ‘संत और समाज सुधारक’, ‘सामाजिक न्याय एवं प्रतिनिधित्व का अधिकार’ व राजनीति प्रेस और पत्रकार जैसी कृतियां शामिल हैं।
इन कृतियों में कहीं इतिहास के नायकों और समाज के प्रेरक व्यक्तित्वों का स्मरण है, कहीं राजनीति और लोकतंत्र की पड़ताल, कहीं सामाजिक न्याय की मुखर वकालत, तो कहीं मानवीय रिश्तों, संघर्षों और संवेदनाओं की मार्मिक अभिव्यक्ति। डॉ. राजेंद्र यादव ‘आजाद’ की रचनाएं अपने समय के सवालों से मुठभेड़ करती हैं और पाठक को पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि सोचने और सवाल करने के लिए भी प्रेरित करती हैं। साहित्यिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने और रचनात्मक संवाद को मजबूत करने की दिशा में भी वे सक्रिय रहे हैं। ‘आजाद कलम’ के माध्यम से साहित्यकारों, रचनाकारों और साहित्यप्रेमियों को जोड़ने का उनका प्रयास उनकी साहित्यिक प्रतिबद्धता को दशार्ता है।
डॉ. राजेंद्र यादव ‘आजाद’ की पहचान उस लेखक के रूप में है जिसकी कलम सत्ता, समाज और समय—तीनों से सवाल करने का साहस रखती है। उनकी रचनात्मक यात्रा निरंतर जारी है और उनकी लेखनी आम आदमी की आवाज, सामाजिक न्याय की आकांक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्ष में मजबूती से खड़ी दिखाई देती है।
— डॉ. राजेंद्र यादव ‘आजाद’
लेखक, साहित्यकार एवं विचारक
पता :ं 2 /150 हाउसिंग बोर्ड गुप्तेश्वर रोड दौसा राजस्थान पिन कोड 303303
मोबाइल 94 1427 1288 email: dr.rajendra.azad@gmail.com
Showing the single result

