Dr. Naaz Parween

डॉ. नाज़ परवीन
सहायक आचार्या इतिहास विभाग,
श्री द्रोणाचार्य पी. जी. कॉलेज, दनकौर ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश में सेवारत है।
डॉ. परवीन का जन्म सन् 1982 में उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर के मौदहा कस्बे में हुआ। आपकी प्रारंभिक शिक्षा रहमानिया इंटर कॉलेज में हुई एवं उच्च शिक्षा जनपद बांदा के पंडित जवाहरलाल नेहरू पी. जी. कॉलेज से पूर्ण हुई। पी-एच.डी. की उपाधि महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, सतना म. प्र. से प्राप्त की। डॉ. नाज़ परवीन गत 13 वर्षों से इतिहास विषय के अध्ययन-अध्यापन से जुड़ी है। साथ साथ निरंतर 7 वर्षों से स्वतंत्र पत्रकारिता और साहित्यिक लेखन से भी जुड़ी है। डॉ. नाज़ परवीन की साहित्य से गहरी रूचि है, आपके अनेकों लेख और कविताएँ देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार/ कॉन्फ्रेंस/ कार्यशालाओं में निरन्तर भागीदारी रहती है। वर्तमान में श्री द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज दनकौर ग्रेटर नोएडा में इतिहास विषय पर सहायक आचार्या के पद पर कार्यरत हैं। आपकी शैक्षिक योग्यता बी.ए., बी. एड. , एल. एल. बी., एम. ए. समाजशास्त्र, इतिहास विषय में एम. ए. एवं यू. जी. सी. नेट तथा पी. एच. डी. की उपाधि प्राप्त की है। आपको महिला मुद्दों पर निरंतर उत्कृष्ट लेखन और सशक्तिकरण के लिए कई प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों ने सम्मानित भी किया है।

Showing the single result