| Sign In Account

Dr. Hremb Kumar Mishr

डॉ. हेरम्ब कुमार मिश्र

डॉ. हेरम्ब कुमार मिश्र का जन्म 15 जनवरी 1973 को बिहार के औरंगाबाद जिलांतर्गत चन्दा ग्राम में एक शाकद्वीपीय ब्राह्मण परिवार में हुआ है। इनके बाबा पंडित सहदेव मिश्र जाने-माने वैद्य थे। पिता श्री नवल किशोर मिश्र एक अच्छे शिक्षक के रूप में प्रतिष्ठित रहे हैं। माता सीता
देवी कुशल गृहिणी थीं। ढोली निवासी डॉ. उमाकांत मिश्र की सुपुत्री ऋतुराज मिश्रा के साथ पाणि ग्रहण संस्कार के बाद आप गृहस्थ जीवन में प्रवेश किए। आपकी दो संतानें विकटेश और पुत्री सोनल सरस्वती साधना में तल्लीन हैं।
आपने प्रारंभिक शिक्षा गाँव के ही विद्यालय से पूर्ण कर सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद से आइ. ए. एवं बी. ए. में उतीर्णता प्राप्त की। मगध विश्वविद्यालय बोधगया से हिन्दी विषय में आपने एम.ए. किया जिसमें स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। वर्ष 2004 में वहीं से पी-एच. डी की उपाधि प्राप्तकर समयांतराल में संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग से आपने बी. एड.किया।
डी. ए. वी. नबीनगर एवं बालिका इंटर विद्यालय अम्बा,इंटर विद्यालय, जम्होर में अध्यापन कार्य के बाद आज आप उच्च माध्यमिक विद्यालय अंछा (दाउदनगर) में प्लस टू हिन्दी शिक्षक के रूप में सेवारत हैं।
आप एक अच्छे साहित्यकार, समाजसेवी एवं मंच उद्घोषक के रूप में जाने जाते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन व कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में आप कई बार सम्मानित भी हुए हैं।
आपकी रचना ‘कलश’ काव्य संग्रह प्रकाशित हुई है। इसके अतिरिक्त अर्यमा, जवाबदेही, पुण्या, अंबे, दिव्य रश्मि, हिंददेश आदि कई पत्र-पत्रिकाओं में आपकी रचनाएँ प्रकाशित हुई हैं। अर्यमा, जवाबदेही एवं पुण्या में आपने सह-संपादन कार्य भी किया है। वर्तमान मेंआप औरंगाबाद जिला मुख्यालय में रह रहे हैं।

Showing the single result

Coming Soon