| Sign In Account

B.K. Naresh

बी. के. नरेश
नाम – लौकिक : नरेश कुमार सिंह
नाम – साहित्यिक : बी0 के0 नरेश
जन्म तिथि : 23 मई, 1954, भागलपुर, बिहार
माता का नाम : श्रीमती सत्यवती देवी
पिता का नाम : स्व. रामप्रकाश
शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएशन-कृषि
सम्प्रति : स्ांचालक – राजयोग मेडिटेशन एवं आध्यात्मिक परामर्श केन्द्र
स्थायी पता : एन. के. सिंह, सत्यप्रकाश भवन, सूरज विहार, जाट कॉलोनी, दक्षिणी सिविल लाइन्स, मुजफ्फरनगर, यू0पी0-251001
अभिरूचि : आध्यात्मिक अध्ययन, लेखन, मनोविकारों से सम्बन्धित परामर्श, ईश्वरीय ज्ञान का चिन्तन, व्याख्या व प्रचार-प्रसार, राजयोग की पढ़ाई एवं ईश्वरीय ज्ञान मुरली का नित्य प्रवचन।
पेशेवर पृष्ठभूमि : यूको बैंक में एग्रीकल्चर फिल्ड आॅफिसर के पद पर मई 1983 में सर्विस की शुरूआत जमशेदपुर से। विभिन्न स्थानों पर विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। रांची, लखनऊ, बरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, देहरादून, हरिद्वार आदि स्थानों पर बैंक की सेवाआें में कार्यरत रहे। अंचल कार्यालय मेरठ से उप मुख्य अधिकारी के पद से दिनांक 31 मार्च 2014 को स्वैच्छिक सेवानिवृत हुए।
साहित्यिक पृष्टभूमि : फरवरी 2001 से ज्ञानामृत पत्रिका, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, माउंट आबू के लिए आध्यात्मिक लेखन चल रहा है। प्रथम लेख ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ था। लेखन में मनन, चिंतन, अध्ययन, ईश्वरीय ज्ञान व प्रेरणाओं को आधार बनाते रहे हैं। राजी-खुशी व ज्ञानवीणा पत्रिकाओं के लिए भी लिखा है।
आध्यात्मिक सेवाएं : सन 1998 से 2002 तक राजयोग सेवकेन्द्र मुजफ्फरनगर, 2004 तक बरेली, 2007 तक देहरादून, 2010 तक हरिद्वार एवं 2014 तक मेरठ के राजयोग सेवाकेन्द्रों के अन्तर्गत सेवाएं दीं हैं। 2023 तक मुजफ्फरनगर दिव्यधाम सेवाकेन्द्र में एवं वर्तमान में निज-आवास पर खुले राजयोग मेडिटेशन एवं आध्यात्मिक परामर्श केन्द्र में सेवाएं जारी हैं।
संपर्क सूत्र : 9412056832, 9897600955,
ई-मेल devine_mnagar@yahoo.co.in

Showing the single result

Coming Soon