| Sign In Account

Ashwani Ummeed Lakhnavi

शाइर का तआरूफ़
नाम – अशवनी ‘उम्मीद’ लखनवी (अशवनी कुमार मल्होत्रा)
शिक्षा – स्नातक (बी. काम.)
पी. जी. डी. सी. पी. एम. (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा
इन कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग एंड मैनेजमैंट)
डिप्लोमा इन ग्राफ़िक्स डिज़ाइनिंग,
एनिमेशन एंड विज़ुअलाइज़ेशन
डिप्लोमा इन डेस्कटाप पब्लिशिंग
मोबाइल – 9820586422
पता – निवाज़गंज, लखनऊ एवं महाराष्ट्र, नवी मुंबई
प्रोफ़ेशन – विज़ुअलाजर, प्रोफ़ेशनल फ़ोटोग्राफर, ग्राफ़िक्स डिज़ाइनर
हॉबीज़ – लेखन, ग़ज़ल, कविता, लघुकथा, व्यंग्य, गायन, एंकरिंग मिमिक्री, कांगो बजाना, क्रिकेट, बॉडी बिल्डिंग, कंटेट क्रिएटिंग, फ़िल्म मेकिंग एवं एक्टिंग (अभिनय) में रूचि आदि।
अनुभव – 1. लखनऊ में कई समाचार पत्रों में कार्य करते हुए जनरल स्टोर एवं केमिस्ट शॉप भी चलाते थे, लखनऊ में ही आर्केस्ट्रा का गठन किया एवं कई वर्षों तक स्टेज से जुड़े रहे, वहीं से लेखन आरंभ किया तथा समाचार पत्रों में रचनाएँ छपने का सिलसिला आरम्भ हुआ। खेलों में रूचि, विशेष रूप से क्रिकेट की कई प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया एवं कई टूर्नामेंट भी करवाये।
2. मुंबई आकर एक फ़ोटोग्राफ़िक कम्पनी में डिजिटल फ़ोटोग्राफ़ी डिपार्टमेंट के हेड के रूप में कई वर्षों तक कार्यरत रहे। फिर स्वयं की फ़ोटोग्राफ़ी एवं ग्राफ़िक्स डिज़ाइनिंग की संस्था बनाकर कार्य करने लगे।
उपलब्धियाँ – 1. मुंबई के सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक मंच पासबान-ए-अदब की शाइरी प्रतियोगिता में 64 शायरों के बीच से प्रथम पुरस्कार विजेता।
2. कोरोना काल के दौरान आॅनलाइन अंतर्राष्ट्रीय मुशाइरे में सहभागिता एवं तत्पश्चात 10 चुने हुए शाइरों के बीच हुए मुकाबले में पुरस्कार विजेता।
3. लघुकथा लेखन प्रतियोगिता में कई पुरस्कार जीते। लघुकथा सांझा संकलन में रचनाएँ प्रकाशित।
4. नवी मुंबई की एक अदबी तंज़ीम अंजुमन-ए-पासबान-ए-अदब से बेहतरीन निज़ामत के लिए सम्मान।
5. यू-ट्यूब चैनल डिवाइन मेलोडीज़ की शाइरी सीरीज ‘‘तहज़ीब’’ का संचालन एवं सहभागिता।
6. अनगिनत साहित्यिक मंचों से प्रस्तुतिकरण एवं देश के अनेकों मुशाइरों में शिरकत।

Showing the single result

Coming Soon