Anmol Ratan
₹ 250.00 Original price was: ₹ 250.00.₹ 200.00Current price is: ₹ 200.00.
‘ अनमोल रत्न’ कृति स्मृति- शेष श्रीमती शशि प्रभा की पुण्य स्मृति में समर्पित हो रही है। श्रीमती शशि प्रभा जी के पति डॉ वेद प्रकाश शर्मा ‘श्रमिक’ मेरे परम मित्र हैं। आप अति विनम्र,कर्तव्यनिष्ठ,व्यवहारकुशल एवं भारतीय जीवन मूल्यों के पोषक हैं। आप 23 वर्ष तक दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, मोदीनगर में हिंदी विभागाध्यक्ष,चीफ प्रॉक्टर,उप प्रधानाचार्य के पदों पर रहे, और फिर प्रधानाचार्य पद को भी सुशोभित किया। इसके अतिरिक्त आप अनेक सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थाओं से भी सम्मानित हो चुके हैं। आपको सितंबर 1998 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से ‘सर्वोत्तम शिक्षक’ का सम्मान और 16 जनवरी,2002 को भारत के प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी से ‘भारत गौरव’ सम्मान प्राप्त होने का गौरव भी प्राप्त है। ‘अनमोल रत्न’ पुस्तक के लिए कवियों से माता-पिता, पति-पत्नी, बेटा-बेटी विषयों पर रचनाएँ आमंत्रित की गयी हैं। वस्तुत: ये ही हमारे पारिवारिक जीवन के तीन प्रमुख सोपान हैं। गृहस्थ जीवन में एक ऐसा समय भी आता है जब कोई व्यक्ति एक ही साथ तीनों सोपानों से भावनात्मक पारिवारिकता के साथ जुड़ा रहता है। इन संबंधों या सोपानों को सुदृढ़ बनाने वाला एक तन्तु है, कर्तव्य-बोध। पारिवारिकता ही हमारी सामाजिकता की आधारशिला है। यही अपने व्यापक रूप में एक राष्ट्र से जुड़ जाती है और कभी विश्व को ही एक परिवार मान लेती है।
5 in stock
Description

Related
Additional information
| Book Author |
|---|
Related products
-

Bas Itna Hi Pyaar Bahut Hai
0 out of 5₹ 150.00 Add to cart -

Pathik Paathai
0 out of 5₹ 150.00 Add to cart -

Ek Ambar Mujhme bhi hai
0 out of 5₹ 50.00 – ₹ 150.00Price range: ₹ 50.00 through ₹ 150.00 Select options This product has multiple variants. The options may be chosen on the product page -


Srijan Guchh-1, Editor- Yogesh Samdarshi
0 out of 5₹ 200.00 Add to cart







Reviews
There are no reviews yet.