Your cart is currently empty!
Dr Noorjahan rahamtulla
डॉ. नुरजाहान रहमातुल्लाह
का जन्म स्थान नगाँव जिले, असम में हुआ। इनकी स्नातक की शिक्षा नगाँव से हुई, स्नातकोत्तर और पी.एच.डी. की शिक्षा पूना विश्वविद्यालय से हुई। बी.एड की शिक्षा गुवाहाटी विश्वविद्यालय से की। इनकी अध्ययन रूचि के क्षेत्र दक्खिनी साहित्य, दलित साहित्य, विमर्शमूलक साहित्य, भाषा साहित्य, कविता इत्यादि में है। इन्होंने- ‘‘मुल्ला वजही की साहित्य साधना’’(सबरस के विशेष संन्दर्भ में) विषय पर पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की है।
इनके अनेक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित और यू.जी.सी.और यू.जी.सी.(केयार) के मान्यता प्राप्त साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में विभिन्न आलोचनात्मक लेख प्रकाशित हुए हैं। इन्हें महाराष्ट्र के हिमाक्षरा राष्ट्रीय परिषद से ‘आदर्श शिक्षक सम्मान’ और किरण बहुउद्देशीय सेवा संस्था, महाराष्ट्र के ‘मुक्ताई राष्ट्रीय हिन्दी गौरव सम्मान’, और Genesin of Educational Impressions, Roorkee,Uttarakhand ÀfZ ‘Outstanding Research Publication Award’,और कई सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं। ‘‘प्रेमचन्द : दलित कमजोर वर्गों के हमदर्द’’ (क्रान्तिकाल प्रकाशन), ‘‘मंथन (विचारपरक निबन्धों का संग्रह)’’ का सम्पादन (क्रान्तिकाल प्रकाशन) ‘‘मुल्ला वजही की साहित्य साधना’’ (अभिषेक प्रकाश), “PROTAEN” (International Book of Multidiciplinary Studies)’(Kaziranga Printing House Unity Education Foundation) शीर्षक के कुल चार पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। वर्तमान कॉटन विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग में सहायक प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है।
Showing all 2 results